फाजिल्का, 25 फरवरी 2026: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में पढ़ाई में कमजोर होने के कारण मानसिक तनाव झेल रहे एक 14 वर्षीय छात्र ने रविवार देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अबोहर की नई आबादी छोटी पौड़ी गली नंबर 17 में हुई।
मृतक की पहचान अंकित पुत्र मनोहर लाल के रूप में हुई है। वह 14 वर्ष का था और स्थानीय स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। अंकित घर पर अकेला रह गया।
काफी देर तक अंकित के बाहर न आने पर उसकी मां कमरे में गईं। वहां उन्होंने उसे आईकार्ड की डोरी से फंदे पर लटका देखा। पास ही उसकी किताब खुली पड़ी थी। परिवार ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और सरकारी अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अबोहर थाना पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी देखे: तरनतारन में बीएससी नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी