हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए निर्देश, परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों का पूरा स्टाफ इतने बजे तक परिसर छोड़ेगा

by Manu
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र घोषित किए गए स्कूलों के शिक्षकों के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां का पूरा शिक्षण स्टाफ प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेगा। लेकिन शिक्षकों को सुबह 10:30 बजे तक स्कूल परिसर छोड़ना अनिवार्य होगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि परीक्षा केंद्र समय पर केंद्र अधीक्षक को पूरी तरह सौंपा जा सके। प्रश्न-पत्र वितरण कक्ष निरीक्षण उत्तर-पुस्तिका प्रबंधन और अन्य गोपनीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। नियमित शिक्षण कार्य और परीक्षा प्रबंधन के बीच टकराव से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बरकरार रहेगा।

ये भी देखे: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू, ऑफलाइन होगा मूल्यांकन, इस दिन तक आएगा रिजल्ट

You may also like