लुधियाना, 25 फरवरी 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के पुलिस चौकी कैलाश चौक के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पेक्टर जनक राज को 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि दोषी को सिविल लाईन लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के भाई को एक मामले में गिरफ़्तार किया गया था जिसमें आरोपी एएसआई जांच अधिकारी था। इस सम्बन्धित शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि जब वह थाने में अपने भाई को मिलने गया तो आरोपी एएसआई ने उसके गिरफ़्तार भाई को मिलने बदले मौके पर ही उससे 10,000 रुपए की रिश्वत ली।
आरोपी ASI ने शिकायतकर्ता के भाई को और पुलिस रिमांड पर न रखने बदले एसएचओ के लिए दो लाख रुपए और अपने लिए पचास हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज के साथ संपर्क किया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपी एएसआई जनक राज को शिकायतकर्ता से 15, 000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।
ये भी देखे: बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो ने क्लर्क को 2700 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार