झज्जर, 25 फरवरी 2026: झज्जर के प्रमुख निजी अस्पताल एडवांटा हॉस्पिटल में बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। टीम सुबह जल्दी पहुंची और अस्पताल परिसर को पूरी तरह घेर लिया।
छापेमारी का नेतृत्व आयकर अधिकारी श्रुति कंबोज ने किया। टीम में कुल पांच सदस्य शामिल हैं। टीम ने अस्पताल के स्टाफ के अलावा मौजूदा मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल फोन भी एक तरफ रखवा दिए। किसी भी व्यक्ति को फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के आईडी कार्ड की जांच के बाद ही टीम को अंदर जाने दिया। गुप्तचर और सिक्योरिटी पुलिस को भी रिकॉर्ड जांच के दौरान दूर रखा गया। फिलहाल अस्पताल में किसी को अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। पूरे परिसर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।
छापेमारी की सूचना फैलते ही शहर के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई अस्पताल मालिकों ने तुरंत अपने अकाउंटेंट और वकीलों को बुलाया। पूरे दिन अन्य निजी अस्पतालों में भी टेंशन का माहौल रहा।
ये भी देखे: लखनऊ में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा