लखनऊ में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा

by Manu
आयकर विभाग

लखनऊ, 25 फरवरी 2026: बसपा के उत्तर प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह बड़ा छापा मारा है। सुबह 7 बजे करीब 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी कई गाड़ियों में पहुंचे। लखनऊ पुलिस भी टीम के साथ मौजूद है।

आयकर टीम ने विधायक के घर को पूरी तरह घेर लिया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है। अफसर घर के अंदर फाइलें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंप्यूटर मोबाइल और अन्य रिकॉर्ड की तलाशी ले रहे हैं।

आयकर विभाग ने अभी तक इस छापे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं। वे कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले कुछ समय से इलाज करा रहे हैं। इस छापेमारी से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी देखे: आयकर विभाग ने लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज किया, 27 करोड़ रुपये के बकाया कर पर उठाया कदम

You may also like