सिक्किम में भारी बर्फबारी, त्सोमगो झील जाने वाली सड़क बंद, 2,700 से ज्यादा फंसे पर्यटक सुरक्षित निकाले गए

by Manu
सिक्किम बर्फबारी

गंगटोक, 25 फरवरी 2026: सिक्किम में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी ने पूर्वी सिक्किम के पर्यटन क्षेत्र को प्रभावित किया। त्सोमगो झील (चांगू झील) जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद हो गई जिससे हजारों पर्यटक फंस गए।

अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि त्सोमगो झील के पास शेरथांग और आसपास के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें जाम हो गईं। 15वीं माइल और त्सोमगो झील के बीच कुल 541 पर्यटक वाहन फंस गए थे। इनमें कुल 2,736 पर्यटक सवार थे।

सिक्किम पुलिस आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मंगलवार रात तक सभी फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

त्सोमगो झील जाने वाली सड़क अभी भी बंद है। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक इस रूट पर न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूर्वी सिक्किम में और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

ये भी देखे: सिक्किम में भूस्खलन ने मचाई तबाही, चार की मौत, तीन लापता, बचाव कार्य जारी

You may also like