टोक्यो, 25 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर पहुंच गए हैं। बुधवार को दौरे के पहले दिन वे टोक्यो पहुंचे जहां उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
पहले दिन मुख्यमंत्री ने वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनी मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन से मुलाकात की। उन्होंने कंपनी को उत्तर प्रदेश में निवेश के विशाल अवसरों से रूबरू कराया और दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
सीएम योगी ने विशेष रूप से चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
पहला क्षेत्र नवीकरणीय ऊर्जा रहा। इसमें सोलर प्रोजेक्ट्स बायो-एनर्जी ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं पर फोकस किया गया।
दूसरा क्षेत्र सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) रहा। इसमें आईटी पार्क इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग डिजिटल सर्विसेज और स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश की संभावनाएं रखी गईं।
तीसरा सेक्टर सेमीकंडक्टर रहा। मुख्यमंत्री ने चिप निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन के विस्तार और संबंधित तकनीकी निवेश पर जोर दिया।
चौथा प्रमुख क्षेत्र डेटा सेंटर रहा। इसमें हाइपर-स्केल डेटा सेंटर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहन विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने मित्सुई प्रबंधन को स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश भारत-जापान आर्थिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। यहां उत्कृष्ट कनेक्टिविटी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर एक्सप्रेसवे नेटवर्क और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं।
ये भी देखें: SATS ने नोएडा एयरपोर्ट पर 4458 करोड़ का निवेश किया, सिंगापुर में सीएम योगी मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर