4
जींद, 25 फरवरी 2026: हरियाणा में हाइड्रोजन आधारित ट्रेन का ट्रायल बुधवार सुबह शुरू हो गया है। सुबह साढ़े आठ बजे ट्रेन को जींद जंक्शन से रवाना किया गया। यह ट्रेन भम्भेवा स्टेशन तक चलेगी जहां विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी।
रेलवे की तकनीकी टीम सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई थी। ट्रायल के दौरान इंजन की गति ब्रेकिंग सिस्टम ईंधन खपत और सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण होगा। विशेष रूप से ट्रैक की स्थिति सिग्नलिंग सिस्टम और इंजन के प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि आज का ट्रायल सफल रहता है तो इस ट्रेन को सोनीपत ट्रैक पर नियमित संचालन की अनुमति मिल सकती है।
ये भी देखे: मालदा में PM मोदी ने दिखाई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी