गुरदासपुर, 25 फरवरी 2026: आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक रणजीत सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई।
पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी लेकिन रणजीत ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिससे रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले आदियां गांव की पुलिस चौकी में दोनों जवानों की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पूछताछ में आदियां गांव निवासी रणजीत सिंह और इंद्रजीत का नाम सामने आया। दोनों फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
एनकाउंटर के दौरान SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई लेकिन पुलिस टीम ने बहादुरी से स्थिति संभाली और मुठभेड़ को अंजाम दिया।