मानसा में बेटे ने पिता की तलवार से की हत्या, भाई को भी घायल किया

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

मानसा, 24 फरवरी 2026: पंजाब के मानसा जिले में बरेटा के पास धरमपुरा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला किया और अपने भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी और छोटे बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते थे। उनका बड़ा बेटा 45 वर्षीय राय सिंह अलग रहता था।

पुलिस के अनुसार राय सिंह रात में दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने पिता गुरजंट सिंह पर तलवार या अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया। झड़प के दौरान छोटे भाई सुखपाल सिंह भी बीच में आ गया और उसे भी गंभीर चोटें आईं।

बरेटा थाना पुलिस ने आरोपी राय सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। थाना हेड मेला सिंह ने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। घायल सुखपाल सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी देखे: मानसा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

You may also like