गुरदासपुर पुलिस चौकी हत्याकांड, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जारी किया हमले का वीडियो, लॉरेंस गैंग ने दी बदले की धमकी

by Manu
गुरदासपुर पुलिस हत्या

गुरदासपुर, 23 फरवरी 2026: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ASI गुरनाम सिंह और एक होमगार्ड की हत्या का पाकिस्तान स्थित डॉन शहजाद भट्टी ने कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

वीडियो में ASI गुरनाम सिंह कुर्सी पर बैठे नींद में दिख रहे हैं। एक व्यक्ति पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से उनके सिर में गोली मारता है। गोली लगते ही ASI की आंखें खुलती हैं और फिर बंद हो जाती हैं। वीडियो में एक आरोपी गोली मार रहा है जबकि दूसरा इसे रिकॉर्ड कर रहा है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की सत्यता जांच रही हैं। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भी मामले में एंट्री कर दी है। गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हमारे देश के दो काबिल और ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे।

Lawrence Gang

उन्होंने लिखा कि तुमने दो शहीद किए हैं हम दस मारेंगे। इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन पर आंख उठाने वालों की आंखें निकाल लेंगे। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से कोई हिम्मत नहीं करेगा।

ये भी देखे: गुरदासपुर में मेडिकल स्टोर मालिक हत्याकांड के मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल

You may also like