पंजाब को दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम, अमृतसर के रइया पुलिस चौकी में देर रात लगाया गया आईईडी

by Manu
DSP गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2026: अमृतसर जिले के ब्यास थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी रइया को शुक्रवार देर रात आतंकियों ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर उड़ाने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई और चौकी के पीछे लगाया गया आईईडी बरामद कर लिया गया। शनिवार सुबह बम डिस्पोजल स्क्वॉयड (BDS) की टीम ने इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह ने चौकी के पीछे वाले हिस्से में आईईडी फिट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत क्षेत्र को सील कर दिया। किसी बड़े हादसे से पहले ही आईईडी को बरामद कर लिया गया।

शनिवार सुबह बम डिस्पोजल टीम ने आईईडी की जांच की और उसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया। चौकी और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी देखे: BREAKING: पंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाका खाली कराया

You may also like