नई दिल्ली, 21 फरवरी 2026: दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतर गए है। पार्टी ने कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने और राष्ट्र विरोधी कृत्य का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा 24 अकबर रोड (कांग्रेस मुख्यालय) के बाहर बेरीकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन में बीजेपी के सीनियर नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने “राष्ट्र विरोधी कांग्रेस”, “देश की छवि खराब करने वाले” जैसे नारे लगाए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के बाद कहा- “इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। यह एआई समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं, राष्ट्र का कार्यक्रम था। इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे। इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे? यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था। हम इसका विरोध करते हैं।”
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- “कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों से एआई इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है, उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है। देश की जनता इसका जवाब देगी।”
ये भी देखे: BREAKING: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, शर्ट उतारकर विरोध जताया