सामाजिक सुरक्षा विभाग के 8 नव-नियुक्त क्लर्कों को डॉ. बलजीत कौर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

by Manu
बलजीत कौर

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त किए गए 8 नव-नियुक्त क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें लोक-हित में अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी और तनदेही से निभाने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए हर कर्मचारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कर्मचारियों का समर्पण भाव से काम करना बहुत जरूरी है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवा वर्ग को रोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्म-निर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब सरकार द्वारा लगभग 64,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं, जो युवा रोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये भी देखे: SC और BC यूनियन के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की बैठक, सकारात्मक माहौल में पूरी हुई बैठक

You may also like