नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। राजस्थान से सक्रिय युवा नेता विनोद जाखड़ को NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज आदेश जारी कर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की घोषणा की। जाखड़ अभी तक NSUI राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हैं। वे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विनोद जाखड़ वरुण चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब तक NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। जाखड़ की गिनती युवा दलित नेताओं में होती है। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने पिछले दिनों कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे। इसमें राजस्थान से निर्मल चौधरी भी शामिल थे।
ये भी देखे: BREAKING: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, शर्ट उतारकर विरोध जताया