नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध भारत और अमेरिका के बीच हुई कथित ट्रेड डील और एआई से जुड़े समझौतों से था। उन्होंने दावा किया कि ये समझौते भारतीय हितों के खिलाफ हैं और डेटा सुरक्षा तथा संप्रभुता को खतरे में डाल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी उसमें पीएम मोदी की फोटो बनी हुई थी और उस पर लिखा था – “ट्रेड डील या ट्रेड-ऑफ?”।
कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर “मोदी-मोदी” के नारे लगाए और “ट्रेड डील वापस लो”, “भारत पहले” जैसे स्लोगन दिए। हंगामा बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू में लिया और बसों में भरकर हिरासत में ले गई।
ये भी देखे: चाइनीज रोबोडॉग विवाद के बाद सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट एक्सपो खाली करने का दिया आदेश