नवजोत कौर सिद्धू ने राजा वड़िंग पर लगाया 100 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, वड़िंग बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

by Manu
raja warring

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग पर जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

नवजोत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “40 एकड़ जमीन लूटे गए पैसों से खरीदी गई और 60 एकड़ फर्जी साइन व अंगूठे लगवाकर हड़पी गई। यही नहीं, कांग्रेस से जुड़ने वाले युवाओं से साढ़े 7 करोड़ रुपए इकट्ठा किए गए।”

उनके इस आरोप के जवाब में अमरिंदर राजा वड़िंग ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा- “जिन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती, उनके बारे में रोज-रोज बयान देना ठीक नहीं है।”

नवजोत कौर सिद्धू ने इससे पहले भी कई बार राजा वड़िंग के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी। इन बयानों के बाद पंजाब कांग्रेस ने उन्हें पहले पार्टी से सस्पेंड किया और बाद में पूरी तरह से पार्टी से निकाल दिया।

ये भी देखे: नवजोत कौर सिद्धू के सस्पेंशन पर राजा वड़िंग बोले- ”अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं..”

You may also like