बरनाला, 20 फरवरी 2026: पंजाब के बरनाला जिले के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने काफी समय पहले घोषित वंदे भारत एक्सप्रेस के बरनाला स्टेशन पर ठहराव का फैसला आज से लागू कर दिया है। फिरोजपुर कैंट–दिल्ली जंक्शन–फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस अब बरनाला (BNN) स्टेशन पर रुकेगी।
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने वीडियो संदेश में इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। ट्रेन का बरनाला स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यह व्यवस्था आज 20 फरवरी से लागू हो गई है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर है। यात्रियों की संख्या, प्रतिक्रिया और अन्य व्यवहारिक पहलुओं को देखते हुए इसे स्थायी बनाने पर विचार किया जाएगा।
ये भी देखे: बरनाला में वंदे भारत को स्टॉपेज की मंजूरी, केंद्र का बड़ा फैसला