सोनीपत, 20 फरवरी 2026: हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड और गुप्तचर विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया और मौके से 24 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडली क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जहां विदेशों से आने वाले फोन कॉल रिसीव करके लोगों से ठगी की जा रही है। सूचना पर टीम ने गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम बनाकर रेड डाली।
रेड के दौरान फर्जी कॉल सेंटर से 24 युवक और युवतियां पकड़े गए। साथ ही 24 मोबाइल फोन, कई लैपटॉप, हेडसेट और अन्य इंस्ट्रूमेंट बरामद किए गए। जांच में पता चला कि यह सेंटर मात्र 15 दिन पहले ही शुरू किया गया था। यहां विदेशों से आने वाले फोन कॉल रिसीव कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे।
पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस अब गहन जांच कर रही है।
ये भी देखे: Saharanpur News: सहारनपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार