कोलंबो, 18 फ़रवरी 2026: PAK vs NAM Preview: टी20 विश्व कप 2026 में आज 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।
पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो का है। अगर नामीबिया ने जीत हासिल की तो पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाएगा और अमेरिका की टीम सुपर-8 में जगह बना लेगी। वहीं अगर पाकिस्तान जीत गया तो वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा।
PAK vs NAM: दोनों टीमों का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने अब तक 3 मैच खेले हैं। टीम को 2 जीत और 1 हार मिली है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को हराया लेकिन भारत से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर नामीबिया तीनों मैच हार चुका है। नामीबिया को नीदरलैंड, भारत और अमेरिका से शिकस्त मिली है।
कोलंबो का मौसम का अपडेट
कोलंबो में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी अच्छी-खासी आशंका है। तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
ये भी देखे: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज समरा टी-20 वर्ल्डकप में शतक लगाने वाले सबसे युवा