मुंबई, 17 फ़रवरी 2026: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टरों की असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके। उन्होंने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्तर तक अपग्रेड करने का फैसला किया है।
इसका मतलब है कि दोनों देश अब सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे। सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के लिए नई ऊंचाइयों को छूने का आधार बनेगी।
राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत एक भरोसेमंद साझेदार है इसलिए फ्रांस भारत के साथ तकनीक साझा करने में पूरा भरोसा रखता है।
ये भी देखे: फरवरी में भारत की यात्रा पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, AI समिट में होंगे शामिल