चंडीगढ़, 17 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गोरखपुर पुलिस की एक टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Gorakhpur Police Scorpio Accident) पेड़ से टकराई है। हादसे में एक दरोगा की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी।
हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे पुलिस स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर एक पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
ये भी देखे: बहराइच में पुलिस वाहन ने चार महिलाओं और सात माह की बच्ची को रौंदा, मासूम की मौत