Ambala News: अंबाला में टैंकर में लगी आग से ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत

by Manu
Ambala News

अंबाला, 17 फ़रवरी 2026: हरियाणा के अंबाला (Ambala News) जिले के बलदेवनगर इलाके में आज दोपहर एक टैंकर में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ।

घटना चंडीगढ़ हाईवे के पास सर्विस लेन में हुई। सूत्रों के अनुसार टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में पूरी स्थिति बेकाबू हो गई। आग इतनी तेज थी कि टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मौके पर मौजूद लखविंदर पूरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बलदेवनगर थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। लखविंदर पूरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग पर काबू पाया गया और झुलसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी देखे: Ambala News: अंबाला में महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 2 किशोरियों की मौत

You may also like