पटियाला, 17 फ़रवरी 2026: पटियाला जिले के राजपुरा रोड पर स्थित गंडा खेरी गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पति गुरमीत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
परिजनों के मुताबिक घटना बीते कल शाम की है। रमनप्रीत कौर की शादी सात साल पहले हुई थी और उनके घर में पहले भी घरेलू कलह होती रहती थी। कल शाम करीब 7 बजे परिजनों को फोन आया कि रमनप्रीत के घर में झगड़ा हो गया है। परिजनों ने तुरंत मृतका के पति गुरमीत सिंह को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि रमनप्रीत की हत्या कर दी गई है।
मृतका के भाई सिमरन सिंह ने बताया कि रमनप्रीत कल शाम एक शादी से लौटी थीं। उसके बाद घर में झगड़ा हुआ और हत्या कर दी गई। मौसी ने भी पुष्टि की कि कल शाम शादी से लौटने के बाद घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि महिला के शव पर धारदार हथियार से कई गहरे घाव मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी देखे: पटियाला में शादी के झांसे में दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, आरोपी पर पोक्सो एक्ट में केस