न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज समरा टी-20 वर्ल्डकप में शतक लगाने वाले सबसे युवा

by Manu
युवराज समरा

चेन्नई, 17 फ़रवरी 2026: टी20 विश्व कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कनाडा के युवराज समरा का शतक

कनाडा के लिए 19 साल के युवराज समरा ने तूफानी शतक लगाया। उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था जिन्होंने 2014 में 22 साल की उम्र में शतक लगाया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन की साझेदारी की। फिलिप्स ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 39 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली।

ये भी देखे: IND बनाम PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, ईशान किशन सहित भारत के जीत के ये रहे 5 बड़े धुरंधर

You may also like