मोहाली फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, CM भगवंत मान भी यहां भर्ती

by Manu
मोहाली फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

मोहाली, 17 फ़रवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इलाज के लिए भर्ती फोर्टिस अस्पताल मोहाली को आज दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी देने वाले ने सीधे CM मान को निशाना बनाते हुए लिखा है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित कर दिया है। अगर वे बच गए तो बेअंत सिंह जैसा हाल किया जाएगा। ईमेल में साफ कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी।

धमकी में 1984 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उन्हें उड़ाया गया था। पोलोनियम का जिक्र करके धमकी देने वाले ने इसे दुर्लभ और अत्यधिक विषैला रेडियोएक्टिव पदार्थ बताया है।

धमकी मिलते ही पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। फोर्टिस अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया गया है। मोहाली पुलिस ने अस्पताल के सभी गेट्स पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। 5 बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल स्क्वॉयड) को तुरंत एक्टिव कर दिया गया है। अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। डॉग स्क्वॉयड और अन्य विशेष टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

You may also like