फतेहाबाद, 16 फ़रवरी 2026: फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने घर के पंखे से लटककर सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान अनमोल बंसल के रूप में हुई है। वह हिसार के सर्वेश हेल्थ केयर अस्पताल में कार्यरत था।
परिजनों के अनुसार अनमोल अपनी पत्नी गूंजन और पांच साल के बेटे के साथ रहता था। गूंजन बैंक में नौकरी करती हैं। घटना का पता तब चला जब गूंजन लंच टाइम में घर लौटीं। उन्होंने कमरे में कुर्सी बिस्तर पर रखी देखी और अनमोल काले रंग की चुन्नी के सहारे पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया। जांच में कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में अनमोल ने लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं चल रही और इसका जिम्मेदार वह खुद है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही है।
ये भी देखे: पानीपत में पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चार प्रॉपर्टी डीलर्स पर लगाए आरोप