मुंबई, 16 फ़रवरी 2026: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। फुटेज में दिखे संदिग्धों की पहचान और उनके ठिकानों तक पहुंचने के बाद राजस्थान में छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी साजिश सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
इस घटना को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। पत्र में राज्य सरकार से तुरंत जांच शुरू करने और फिल्मी हस्तियों को उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। आईएमपीए ने कहा कि ऐसे मामलों से फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बन रहा है।
ये भी देखे: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग