IND बनाम PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, ईशान किशन सहित भारत के जीत के ये रहे 5 बड़े धुरंधर

by Manu
IND बनाम PAK

चंडीगढ़, 16 फ़रवरी 2026: IND बनाम PAK Result: भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 61 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई। इस जीत में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन मुख्य भूमिका रही।

IND बनाम PAK मैच के 5 सबसे बड़े धुरंधर

1. ईशान किशन

पूरी टीम संघर्ष कर रही थी लेकिन ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी ने भारत को 175 तक पहुंचाया। अगर ईशान नहीं होते तो स्कोर 130-140 के आसपास सिमट जाता। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पाक गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मैच का रुख पलट दिया।

2. सूर्यकुमार यादव

कप्तान सूर्या बल्ले से 32 रन ही बना सके लेकिन कप्तानी में उन्होंने शानदार निर्णय लिए। स्पिनर्स को मदद मिल रही पिच पर उन्होंने तेज गेंदबाजों से शुरुआत की। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शुरुआती ओवर दिए जिसका फायदा मिला। सूर्या की रणनीति ने पाकिस्तान को शुरुआत में ही बैकफुट पर ला दिया।

3. हार्दिक पांड्या

बल्ले से गोल्डन डक पर आउट हुए लेकिन गेंद से कमाल किया। पहले ही ओवर में पाकिस्तान के फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान को आउट किया। हार्दिक ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके। उनकी स्विंग और पेस ने पाक टॉप ऑर्डर को तोड़ा।

4. जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने दूसरे ओवर में गेंदबाजी की और एक ही ओवर में सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को पवेलियन भेजा। 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और यॉर्कर ने पाकिस्तान को शुरुआत में ही झटका दिया।

5. अक्षर पटेल

बल्ले से खाता नहीं खोल सके लेकिन गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर ने बाबर आजम और खतरनाक उस्मान खान को आउट किया। उनकी किफायती स्पिन ने मिडिल ओवर में पाकिस्तान की रन गति को रोका।

ये भी देखे: AUS बनाम ZIM: टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

You may also like