4
भिवाड़ी, 16 फ़रवरी 2026: राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगी है। अब तक 7 मजदूरों की जिंदा जलने की खबर आ रही है। शव बाहर निकाल लिए गए हैं जबकि 2 मजदूर अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।
एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान आग लगने का पता चला। सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे जिनमें से 7 के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। बाकी 2 की तलाश जारी है।
खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है।
ये भी देखे: यमुनानगर केमिकल फैक्ट्री में से भड़की आग, 5 घंटे की जद्दोजहद के आग पर काबू