मोहाली, 14 फ़रवरी 2026: पंजाबी फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों से सीधी जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। धमकी भरा थ्रेट कॉल आज सुबह आया जिसके बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में तुरंत शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के मुताबिक कॉल करने वाले ने साफ कहा कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और फिरौती न चुकाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हिमांशी खुराना ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह कॉल अज्ञात नंबर से आया। कॉल के दौरान धमकी देने वाले ने उनकी लोकेशन और रूटीन की जानकारी भी जाहिर की जिससे उन्हें काफी डर लगा।
मोहाली पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस टीम ने तुरंत कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालना शुरू कर दिया है। नंबर की लोकेशन ट्रेस करने और कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी देखे: पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग