कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर

by Manu
तकनिकी ख़राबी

कोलकाता, 14 फ़रवरी 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिली है। यात्रियों के सवार होने से पहले ही विमान की लावेटरी में एक हस्तलिखित नोट मिला जिसमें स्पष्ट रूप से विमान में बम होने का दावा किया गया था।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अनुसार नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा। जैसे ही सूचना मिली तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। एहतियात के तौर पर फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विमान की पूरी तलाशी शुरू कर दी गई।

बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं। विमान के हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु आईईडी या बम जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है। फिर भी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तलाशी जारी रखी गई है।

ये भी देखे: कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम और हाईजैक की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

You may also like