नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को कार में गोली मारी फिर खुद की ली जान, दोनों शव सीट पर मिले

by Manu
noida crime

नोएडा, 14 फ़रवरी 2026: नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका को कार में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुई।

मृतक प्रेमिका की पहचान रेखा के रूप में हुई जो नोएडा की ही रहने वाली थी। प्रेमी सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था। दोनों टाटा अल्ट्रोज कार में बैठे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा। आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े मिले। बगल में पिस्टल और दो खोखे भी थे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रेखा की गुमशुदगी की रिपोर्ट शुक्रवार को ही नोएडा सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई गई थी। परिवार ने बताया था कि वह घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी देखे: Valentine Day Agreement: वैलेंटाइन डे पर वायरल हुआ एक अनोखा ‘शादी का समझौता

You may also like