अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी सफलता, बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 1.64 किलो गांजा बरामद

by Manu
अमृतसर एयरपोर्ट DRUGS

अमृतसर, 14 फ़रवरी 2026: नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में कस्टम अमृतसर की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के सामान से 1 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आरोपी यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर SL-214 के जरिए श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को उसके व्यवहार में संदेह हुआ। शक होने पर उसके सामान की गहन जांच की गई। जांच में बैग के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कस्टम टीम ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी देखे: अमृतसर एयरपोर्ट पर सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़, 67 हजार स्टिक्स जब्त, कीमत 11.49 लाख

You may also like