Pulwama Attack: पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

by Manu
modi rahul gandhi

नई दिल्ली, 14 फ़रवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे उन वीर जवानों को याद कर रहे हैं जिन्होंने 14 फरवरी 2019 को अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रधानमंत्री ने लिखा- “2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद कर रहा हूं। उनकी देशभक्ति दृढ़ संकल्प और सेवा सदैव हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।”

उन्होंने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।”

ये भी देखे: देखें 5 ऐसे ऑपरेशन जो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान पर चलाया है

You may also like