चंडीगढ़, 14 फ़रवरी 2026: भाजपा एससी विंग के प्रदेश वित्त सचिव रहे सरदार अमरजीत सिंह कोकरी कलां आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर बोलते हुए चीमा ने कहा कि अमरजीत सिंह ने निहाल सिंह वाला क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाई है और उनका ‘आप’ में आना मान सरकार के कामों के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने भाजपा की जन-विरोधी राजनीति और नीतियों से मोहभंग होने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अमरजीत सिंह पंजाब में ‘आप’ के शासन मॉडल, खासकर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना से बहुत प्रभावित थे। चीमा ने कहा कि आज पंजाब में सिर्फ एक ही पार्टी है जो आम आदमी का हाथ पकड़ती है, उसके साथ खड़ी होती है और जमीनी स्तर पर काम करती है, और वह पार्टी आम आदमी पार्टी है।
चीमा ने जानकारी दी कि अमरजीत सिंह के साथ मनजीत सिंह बिलासपुर की अगुवाई में सरपंचों, पंचों और नंबरदारों समेत उनके बड़ी संख्या में समर्थक भी ‘आप’ में शामिल हुए हैं। सभी नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए चीमा ने भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान और उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि अमरजीत सिंह ने पहले सेना में सेवा निभाकर देश की सेवा की है और बाद में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं।
ये भी देखे: कांग्रेस के खिलाफ AAP ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी