लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा, हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब

by Manu
हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 11 फ़रवरी 2026: बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार 11 फरवरी 2026 को जेफरी एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एपस्टीन फाइल्स में कुछ भारतीय नामों के जुड़े होने का संकेत दिया और सदन में इस पर चर्चा की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीखा पलटवार किया।

पुरी ने कहा कि युवा नेता राहुल गांधी को एपस्टीन फाइल्स की गंभीरता समझनी चाहिए। पुरी ने स्पष्ट किया कि एपस्टीन फाइल्स में बाल यौन शोषण और आपराधिक गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं। एपस्टीन के पास एक द्वीप था जहां वह लोगों को उनकी यौन कल्पनाओं को पूरा करने के लिए ले जाता था। पीड़ितों ने अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं।

हरदीप सिंह पुरी ने अपनी मुलाकात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जेफरी एपस्टीन से मुलाकात की थी लेकिन यह मुलाकात पूरी तरह आधिकारिक और अंतरराष्ट्रीय पीस इंस्टिट्यूट (IPI) के प्रतिनिधिमंडल के तहत हुई थी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात साल 2009 में हुई जब वे अमेरिका में भारत के राजदूत थे। सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है। सार्वजनिक रूप से करीब 3 मिलियन ईमेल मौजूद हैं।

पुरी ने आगे कहा कि 8 साल बाद वे मंत्री बने। इस दौरान केवल 3-4 मुलाकातों का जिक्र है और सभी मुलाकातें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में हुईं।

ये भी देखे: लोकसभा स्पीकर के कक्ष में कांग्रेस सांसदों ने की गाली-गलौज, किरेन रिजिजू का गंभीर आरोप

You may also like