चंडीगढ़, 11 फ़रवरी 2026: पंजाब के मोहाली जिले में कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी कक्षाएं बंद कर दीं और बच्चों को घर भेज दिया। अभिभावक स्कूलों के बाहर पहुंचे लेकिन डर और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है।
धमकी मिलने वाले प्रमुख स्कूलों में शिवालिक पब्लिक स्कूल पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-71 का मानव मंगल स्कूल इन्फेंट जीसस स्कूल और कुछ अन्य स्कूल शामिल हैं। ये सभी स्कूल मोहाली के मुख्य इलाकों में स्थित हैं।
सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्कूल की इमारतों कक्षाओं खेल मैदानों लाइब्रेरी और पार्किंग क्षेत्र की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में चंडीगढ़ के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को भी इसी तरह की बम धमकियां मिल चुकी हैं।
ये भी देखे: Bomb Threat: चंडीगढ़ में स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने धमकी, जांच जारी