मानसा, 07 फ़रवरी 2026: पंजाब के मानसा जिले के गांव सरदूलेवाला में भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक सभी हरियाणा के सिरसा जिले के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी राधा देवी के साथ चंडीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी में अशोक कुमार की सास और साली भी उनके साथ सिरसा लौटने के लिए आर्टिका कार में सवार हुईं। रात करीब 11 बजे के आसपास मानसा के सरदूलेवाला के पास उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई।
हादसे में अशोक कुमार राधा देवी उनकी सास और साली की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक संदीप कुमार को गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने संदीप कुमार की हालत को देखते हुए उन्हें सिरसा रेफर कर दिया।
ये भी देखे: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो हादसे का शिकार, 1 की मौत, 6 घायल