BMC Mayor Election: बीजेपी की रितु तावड़े बनेंगी BMC की मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बनेंगे उपमहापौर

by Manu
रितु तावड़े BMC Mayor

मुंबई, 07 फ़रवरी 2026: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मेयर बनेगी। बीजेपी की वरिष्ठ कॉर्पोरेटर रितु तावड़े अब बीएमसी की नई महापौर होंगी। वहीं महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के संजय शंकर घाड़ी उपमहापौर का पद संभालेंगे।

रितु तावड़े ने घाटकोपर इलाके से लगातार तीन बार बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है। उन्होंने 2012 में वार्ड नंबर 127 से पहली बार कॉर्पोरेटर का चुनाव जीता था। 2017 में वे घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं और 2025 के हालिया बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 132 से फिर विजयी रहीं। रितु तावड़े बीएमसी की एजुकेशन कमिटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं जहां उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में अहम भूमिका निभाई।

शिवसेना (शिंदे गुट) ने उपमहापौर पद के लिए संजय शंकर घाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के आदेश पर संजय घाड़ी को महायुति के प्रत्याशी के रूप में नामित किया गया है। उपमहापौर का यह पद सवा वर्ष की अवधि के लिए होगा।

ये भी देखे: BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, उद्धव और राज ठाकरे ने किया ऐलान

You may also like