होशियारपुर के गढ़शंकर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

by Manu
Garhshankar Woman Shot Dead

होशियारपुर, 07 फ़रवरी 2026: पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर इलाके में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गांव महिंदवानी गुजरां की रहने वाली रचना देवी (62) पत्नी शाम लाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रचना देवी शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के एक धार्मिक स्थल में माथा टेककर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे गली में पहुंचीं मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां सीधे महिला के शरीर में लगीं जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

ये भी देखे: सोनीपत के खरखोदा में बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत से चारा लेने गई थी, अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

You may also like