यूपी बीजेपी ने MLA बृजभूषण को जारी किया नोटिस, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया था बंधक

by Manu
स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ, 06 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस में विधायक से जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित तौर पर बंधक बनाने की पूरी घटना पर लिखित जवाब मांगा गया है। उन्हें 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण पार्टी मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि विधायक का यह कथित आचरण पार्टी अनुशासन के खिलाफ है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। नोटिस में विधायक से घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यदि तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है जिसमें निलंबन या अन्य सख्त कदम शामिल हो सकते हैं।

मामला यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित तौर पर बंधक बनाने से जुड़ा है। बीजेपी के एक विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत पर यह आरोप लगा है। पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और विधायक से स्पष्टीकरण मांगकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है।

ये भी देखे: महोबा में BJP मंत्री-विधायक में हंगामा, भाजपा विधायक ने रोका मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला

You may also like