पलवल में रैपिडो कैब लूट का बड़ा खुलासा, सीआईए स्टाफ ने तीन युवकों को चंद घंटों में दबोचा

by Manu
पलवल लूट

पलवल, 03 फ़रवरी 2026: हरियाणा के पलवल जिले में सीआईए स्टाफ टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए कैब ड्राइवर से हथियार के बल पर गाड़ी मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी हुई कैब ड्राइवर का मोबाइल नकदी और वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी मनोज वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक फरवरी की रात तीन युवकों ने मानेसर से पलवल आने के लिए रैपिडो ऐप के जरिए कैब बुक की। बुकिंग मिलने पर कैब चालक संजेश कुमार निवासी बिहार पीड़ित को लेकर मानेसर पहुंचे। तीनों युवकों ने पलवल चलने को कहा। ड्राइवर ने उन्हें बैठाकर पलवल के लिए रवाना हो गए।

पलवल शहर पहुंचते ही तीनों ने ड्राइवर संजेश को गन पॉइंट पर बंधक बनाया। उन्होंने जबरन 7 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। फिर गन दिखाकर कैब मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद वे फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर ने शहर थाना पलवल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी।

सीआईए टीम ने गहन जांच पड़ताल की। सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और चंद घंटों में उन्हें दबोच लिया।

ये भी देखे: पलवल STF को बड़ी कामयाबी, कुख्यात गैंगस्टर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

You may also like