भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, एनकाउंटर में तीनों आरोपी गिरफ्तार

by Manu
भिवानी कोर्ट

भिवानी, 03 फ़रवरी 2026: हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास दिनदहाड़े एक युवक पर तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में पीड़ित युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सेंट्रल पार्क के पास एनकाउंटर किया। इसमें एक आरोपी को दबोच लिया गया। उसके दो अन्य साथियों को भी कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों में से एक के पैर में गोली लगी है। उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी देखे: भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, रोहतक का युवक गंभीर रूप से घायल

You may also like