4
मुकेरियां, 03 फ़रवरी 2026: पंजाब के मुकेरियां इलाके में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के अनुसार घना कोहरा छाया हुआ था जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी वजह से ड्राइवर को सामने आ रही स्कूटी दिखाई नहीं दी और टक्कर हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी देखे: होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल