Uttarakhand Bus Accident: विकासनगर में 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत

by Manu
Uttarakhand Bus Accident

विकासनगर, 03 फ़रवरी 2026: Uttarakhand Bus Accident News: उत्तराखंड के विकासनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज की बस हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ सूत्रों के अनुसार बस (Uttarakhand Bus Accident) में 30 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

घायलों को बाहर निकाला जा रहा है और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी देखे: उत्तराखंड के अलकनंदा नदी मे गिरी कार, एक परिवार के 5 लोगों की मौत

You may also like