अमृतसर, 31 जनवरी 2026: पाकिस्तान सरकार ने सात भारतीय नागरिकों को रिहा करने का फैसला लिया है। ये सभी कैदी लाहौर की केंद्रीय जेल में बंद थे और आज इन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत वापस भेजा जा रहा है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि यह निर्णय गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय इस्लामाबाद के परामर्श से लिया गया है। भारत सरकार ने इन सभी कैदियों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि कर दी थी। सभी ने अपनी-अपनी सजा की अवधि पूरी कर ली है। इसी आधार पर उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई।
रिहा किए जा रहे भारतीय नागरिकों में चंदर सिंह उर्फ छिंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ गुरमेज सिंह, जोगिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, विशाल, रतन पाल और सुनील आदे उर्फ प्रसंजीत शामिल हैं।
ये सभी लंबे समय से लाहौर सेंट्रल जेल में बंद थे। ज्यादातर मामलों में इन पर ड्रग्स तस्करी या सीमा पार करने जैसे आरोप थे लेकिन अब सजा पूरी होने के बाद रिहाई हो रही है।
ये भी देखे: पीएम मोदी के साथ बैठकों का दौर जारी, नेवी और IAF चीफ के बाद डिफेंस सेक्रेटरी मिलने पहुंचे