Bomb Threat: चंडीगढ़ में स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने धमकी, जांच जारी

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026: चंडीगढ़ में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने एहतियातन छात्रों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया।

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार कुल 26 स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें कुछ निजी स्कूल जैसे सेंट स्टीफंस सेक्टर 45 चित्रकारा इंटरनेशनल सेक्टर 25 सेंट कबीर विवेक हाई भवन विद्यालय सैक्रेड हार्ट और रेयान इंटरनेशनल सेक्टर 49 शामिल हैं। साथ ही सेक्टर 16 और 19 के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी प्रभावित हुए।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्कूल परिसरों को घेरकर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि अब तक 10 स्कूलों की जांच पूरी हो चुकी है जहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाकी स्कूलों में सर्च जारी है।

धमकी वाले ईमेल एक जीमेल अकाउंट से भेजे गए थे। साइबर सेल इनकी जांच कर रही है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि ईमेल में खालिस्तानी टेररिस्ट्स का जिक्र था और राष्ट्रगान बंद करने जैसी बातें लिखी गईं। हालांकि पुलिस ने इसे फर्जी या होक्स बताया है और कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

ये भी देखे: चंडीगढ़ स्थित DRDO कार्यालय में बम की सूचना, पुलिस और सेना भी मौके पर पहुंची

You may also like