चंडीगढ़, 28 जनवरी 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। एजेंसी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों और परेशानी से बचा जा सकता है।
एनटीए के अनुसार सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा संभावित रूप से 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। यह परीक्षा पूरे देश के विभिन्न केंद्रों के अलावा विदेश के 15 शहरों में भी आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक है।
एनटीए ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें। किसी भी स्पष्टीकरण या सहायता के लिए एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
सीयूईटी के माध्यम से देश की विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों राज्य विश्वविद्यालयों डीम्ड और निजी संस्थानों में यूजी कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
ये भी देखे: NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करे चेक