बारामती, 28 जनवरी 2026: महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश की बड़ी खबर आ रही है। जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जा रहे उनके चार्टर विमान में लैंडिंग के दौरान भयानक हादसा हुआ। विमान बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करते हुए रनवे से बाहर निकल गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई और अन्य रिपोर्टों के अनुसार विमान सुबह 8:45 बजे बारामती में क्रैश हुआ। अजित पवार जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर आज बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इसमें अजित पवार उनके सुरक्षा अधिकारी एक सहायक और दो क्रू मेंबर्स (पायलट और को-पायलट) शामिल थे।
ये भी देखे: Ahmedabad Plane Crash: प्लेन के पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शव मुंबई लाया गया